प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को दी गई 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि

Dec 16, 2025 - 23:40
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को दी गई 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि
CG VARTA -

जगदलपुर, 16 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा तहसील बास्तानार के ग्राम मुतनपाल निवासी पाण्डे कश्यप की मृत्यु आग में जलने से पुत्र श्री बीजा को और कमलू मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री कोड़ी मंडावी को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम गढ़िया निवासी जूना पोयामी की मृत्यु पानी में डूबने से बहन बुटको मंडावी को और तहसील करपावण्ड ग्राम मैलबेड़ा निवासी विनोद की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि जलबती को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।