केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री साय का जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

Dec 13, 2025 - 17:14
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री साय का जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत
CG VARTA -

जगदलपुर, 13 दिसंबर 2025/ केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। गृहमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का भी आत्मीय स्वागत किया गया।

       जगदलपुर एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

 

    इस मौके पर अध्यक्ष बेवरेज कारपोरेशन श्री श्रीनिवास राव मद्दी, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग श्री रूपसिंह मंडावी, डीजीपी श्री अरुण देव गौतम, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री हरिस एस और एसपी श्री शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।