मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 ,बस्तर में 23 दिसंबर को होगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन –

मंगलवार को होगी राजनैतिक दलों की बैठक

Dec 22, 2025 - 18:36
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 ,बस्तर में 23 दिसंबर को होगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन –
CG VARTA -

जगदलपुर, 22 दिसम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के परिपालन में बस्तर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की प्रक्रिया के तहत आगामी 23 दिसंबर को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विधिवत प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसी संदर्भ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस की अध्यक्षता में मंगलवार 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट के आस्था सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आहूत की गई है।

          इस बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और राजनीतिक दलों के साथ संवाद स्थापित करना है। बैठक के दौरान आयोग के निर्देशों के अनुरूप उपस्थित प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त मतदाता सूची की एक हार्ड कॉपी तथा बिना फोटो वाली सॉफ्ट कॉपी पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक रूप से प्रदाय की जाएगी। इस अवसर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण और शुचिता के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में सभी संबंधित व्यक्तियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे स्वयं अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन नामावली के प्रकाशन और वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।