मालगांव में लैंप्स के सामने ग्रामीणों ने टोकन नहीं कटने के कारण पूरे गांव के किसानों ने दिया धरना –
16 दिसम्बर 2025/ आज बकावंड ब्लॉक के , ग्राम पंचायत मालगांव, के ग्रामीणों ने टोकन नहीं कटने के कारण लैंप्स के सामने पूरे गांव के किसान धरने पर बैठे थे, किसानों ने बताया कि –

लिमिट फिक्स होने से हम सब किसान परेशान हैं—चाहे उनका उत्पादन ज़्यादा हो, लेकिन सिस्टम सिर्फ कम मात्रा का स्लॉट दे रहा है। ऐसे में किसान कई-कई दिन मंडी का चक्कर लगा रहे हैं।
सबसे बड़ी बात—किसान अपनी ही फसल को बेच नहीं पा रहे। खरीदी केन्द्रों में स्लॉट दिखता ही नहीं, और बिना स्लॉट के खरीदी नहीं हो रही।
इसका सीधा असर हम सब किसान की जेब पर पड़ रहा है।
👉 घर का खर्चा कैसे चलेगा ?
👉 बैंक की किश्तें कैसे भरें ?
👉 कृषि मजदूरी, खाद-बीज का पैसा कैसे निकलें ?
👉 बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा,।
ऐसा ग्राम के उपस्थित किसानों का कहना है।