कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर ब्लॉक के सघन भ्रमण में धान खरीदी केन्द्र चोकर का किया निरीक्षण

किसानों को सभी सहूलियत मुहैया करवाने के निर्देश

Dec 5, 2025 - 19:25
कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर ब्लॉक के सघन भ्रमण में धान खरीदी केन्द्र चोकर का किया निरीक्षण
CG VARTA -

जगदलपुर, 05 दिसम्बर 2025/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को बस्तर जिले के बस्तर विकासखण्ड का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चोकर में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर धान की तौल हेतु इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा की व्यवस्था, नमी मापक यंत्र की सुलभता, बारदाने की उपलब्धता, किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था इत्यादि के बारे में जानकारी ली और किसानों के धान खरीदी हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी की अधिकता को मद्देनजर धान को सुरक्षित रखने के लिए डनेज एवं तिरपाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने कहा।

         कमिश्नर ने चोकर धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी के उपरांत सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त स्थल की उपलब्धता हेतु उपार्जन केन्द्र के समीप खाली जगह को समतलीकरण सहित साफ-सफाई करने और डनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से उपार्जित धान का नमी मापक यंत्र से जांच करवाकर देखा। इस दौरान अवगत कराया गया कि धान खरीदी केन्द्र में 656 किसान पंजीकृत हैं और वर्तमान में 50 हजार नए बारदाने एवं 14 हजार पुराने बारदाने उपलब्ध है। इस दौरान एसडीएम बस्तर श्री गगन शर्मा, तहसीलदार जॉली जेम्स तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।