कलेक्टर श्री हरिस एस ने किया ,बड़ांजी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण –

Nov 26, 2025 - 21:17
कलेक्टर श्री हरिस एस ने किया ,बड़ांजी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण –
CG VARTA -

जगदलपुर, 26 नवम्बर 2025/ राज्य शासन की मंशानुसार धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरिस एस ने बुधवार को बड़ांजी स्थित धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर खरीदी केंद्र की संपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया, जिसमें बारदानों की उपलब्धता, नमी मापन की प्रक्रिया और धान के व्यवस्थित भंडारण की स्थिति शामिल थी।

      कलेक्टर श्री हरिस एस ने निरीक्षण के दौरान केंद्र पर अपनी उपज बेचने के लिए आए किसानों से सीधी और आत्मीय बातचीत की। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं पूछी और यह जानने का प्रयास किया, साथ ही किसानों से भुगतान की स्थिति और खरीदी की गति के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद केंद्र प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी कार्य में तेजी और पूरी पारदर्शिता लाई जाए, ताकि किसान अपनी उपज आसानी से बेच सकें और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सके।

       इस दौरान तहसीलदार श्री कैलाश पोयाम, सीईओ जनपद पंचायत श्री धनेश्वर पाण्डेय और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।