"वर्ष 2025 का अंतिम नेशनल लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 के संबंध में न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित"

Nov 19, 2025 - 20:51
Nov 19, 2025 - 22:17
"वर्ष 2025 का अंतिम नेशनल लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 के संबंध में न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित"
CG VARTA -

जगदलपुर 19 नवम्बर 2025 /राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार माननीय श्री गोविंद नारायण जांगड़े प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर एवं श्रीमान शिव प्रकाश त्रिपाठी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर द्वारा आज दिनांक 19/11/2025 को जिला न्यायालय परिसर के मध्यस्थता , कक्ष में जिला अधिवक्ता संघ के सम्मानीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों तथा अन्य सम्मानीय अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित किया गया।

    उक्त आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में चर्चा करते हुए समस्त न्यायलय में लंबित आपराधिक, व्यवहारवाद ,मोटर दुर्घटनादावा, चेक बाउंस ,बीमा एवं धारा 138 नि . ई.एक्ट से संबंधित प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निराकरण किया जाने हेतु, प्रकरणों से संबंधित पक्षकारो के मध्य आपसी राजीनामा के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु प्री –सिटिंग किए जाने एवं नेशनल लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को लोक अदालत की महत्ता बताते हुए उन्होंने अपने प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत किए जाने हेतु प्रोत्साहित करने का आग्रह किया गया ,तथा आयोजित नेशनल लोक अदालत में अपना सहयोग एवं सहभागिता देते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों को निराकृत करने हेतु प्रेरित भी किया गया।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।