आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान में शिविर का आयोजन 21 नवम्बर को 11 बजे से डा० श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हाल में

Nov 19, 2025 - 17:33
आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान में शिविर का आयोजन  21 नवम्बर को 11 बजे से डा० श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हाल में
CG VARTA -

जगदलपुर 19 नवंबर 2025/ भारत सरकार वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार "आपकी पूंजी आपका अधिकार" अभियान के अंतर्गत दावा न की गयी वित्तीय संपत्तियों का पता लगाने और उन पर दावा करने में सक्षम बनाने के संबंध में आउटरीच और दावा सुविधा शिविर का आयोजन 21 नवम्बर को 11 बजे से डा० श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हाल, जगदलपुर में किया जा रहा है।

           अग्रणी जिला प्रबंधक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित दिनांक एवं समय पर आउटरीच और दावा सुविधा शिविर में उपस्थित हो कर बैंको में दावा न की गयी वित्तीय संपत्तियों एवं दावा संबंधित प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें ।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।