जिला पंचायत बस्तर के सामान्य सभा की बैठक में 29 दिसंबर को

Dec 15, 2025 - 20:29
जिला पंचायत बस्तर के सामान्य सभा की बैठक में 29 दिसंबर को
CG VARTA -

जगदलपुर, 15 दिसम्बर 2025/ जिला पंचायत बस्तर द्वारा सोमवार 29 दिसंबर को जिला पंचायत सभा कक्ष में दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विधिवत सूचना जारी की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली बैठक सामान्य सभा की बैठक होगी, जो दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक दिनांक 20 सितंबर 2025 की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी, इसके पश्चात विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की जाएगी। इसी दिन अपरान्ह 4 बजे से सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।