पदोन्नत वन अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण ,जगदलपुर वन वृत्त में 21 अधिकारियों ने संभाली नई जिम्मेदारियाँ

Dec 15, 2025 - 19:47
पदोन्नत वन अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण ,जगदलपुर वन वृत्त में 21 अधिकारियों ने संभाली नई जिम्मेदारियाँ
CG VARTA -

जगदलपुर, 15 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने हाल ही में जगदलपुर वन वृत्त के अंतर्गत महत्वपूर्ण पदोन्नतियों के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह और एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जगदलपुर में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पदोन्नत अधिकारियों को उनकी नई और उच्चतर भूमिकाओं के लिए तैयार करना था।

      इस समारोह में 16 उप वनक्षेत्रपालों को वनक्षेत्रपाल के पद पर, तथा 5 वनक्षेत्रपालों को सहायक वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक श्री आलोक कुमार तिवारी ने उपस्थित होकर सभी पदोन्नत वन अधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएँ दीं और उनका सम्मान किया। सम्मान समारोह के उपरांत इन अधिकारियों को उनकी नवीन जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को वानिकी (फॉरेस्टी), लेखा, प्रशासनिक नवीन जिम्मेदारियों के साथ-साथ लोक सेवा के नवीन दायित्वों और अपेक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे छत्तीसगढ़ के वन संरक्षण और प्रबंधन में अपनी नई भूमिकाओं का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।