बस्तर खेल प्रतिभाओं का गढ़, अब आपकी बारी प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने की- बॉक्सर मैरी कॉम

बस्तर ओलम्पिक के शुभारम्भ में शामिल हुईं बॉक्सर मैरी कॉम, छत्तीसगढ़ी में “जय जोहार” कहकर की संबोधन की शुरुआत

Dec 11, 2025 - 19:05
बस्तर खेल प्रतिभाओं का गढ़, अब आपकी बारी प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने की- बॉक्सर मैरी कॉम
CG VARTA -

11 दिसम्बर 2025 जगदलपुर/  बस्तर ओलम्पिक के भव्य शुभारम्भ कार्यक्रम में भारत की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ और ओलम्पियन मैरी कॉम विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मंच पर पहुँचते ही उन्होंने छत्तीसगढ़ी में “जय जोहार” कहकर दर्शकों का अभिवादन किया, जिसके बाद पूरे स्टेडियम में उत्साह का माहौल बन गया।

   

    मैरी कॉम ने अपने संबोधन में कहा कि “बस्तर खेल प्रतिभाओं का गढ़ है। यहाँ के युवा खिलाड़ी जन्मजात प्रतिभा वाले हैं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की बारी आपकी है। उन्होंने कहा कि खेल जीत-हार के साथ अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास का नाम है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूँ कि बस्तर के खिलाड़ी आगे बढ़कर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की पहचान बनाएँ। कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बस्तर ओलम्पिक के आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण व आदिवासी अंचलों के खेल प्रतिभाओं को आगे आने का बड़ा मंच देते हैं।

      बस्तर ओलम्पिक के उद्घाटन अवसर पर मौजूद हजारों दर्शकों ने मैरी कॉम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।