अमित बघेल ने किया सरेंडर, थाना और कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात

देखें वीडियो –

Dec 5, 2025 - 20:07
Dec 5, 2025 - 20:11
CG VARTA -

05 दिसम्बर 2025/रायपुर –जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर कर दिया है। थाने के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ मौजूद है। अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में भड़काऊ बयान देने का अपराध दर्ज है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही अमित बघेल की तलाश रायपुर पुलिस कर रही थी। पुलिस ने अमित बघेल पर 5 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस अमित बघेल की तलाश कर ही रही थी कि इसी बीच आज देवेंद्र नगर थाने पहुंचकर अमित बघेल ने सरेंडर कर दिया है।

    थाने के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। बताया जा रहा है कि थाने में कार्रवाई के बाद अमित बघेल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।