एस आई आर (SIR) ,2003 की सूची में जिसका परिवार नहीं , "वह कहां से आया" इसकी जांच कराई जाए –उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Nov 30, 2025 - 22:08
CG VARTA -

रायपुर  30 नवम्बर 2025/ –छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के संशोधन के लिए संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पाये गए संभावित फर्जी प्रविष्टियों और संदिग्ध नामों के पाए जाने को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सख्त संदेश दिया है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हर संदिग्ध प्रविष्टि की सख्त जांच और कड़ी कार्रवाई होगी।

     उपमुख्यमंत्री शर्मा ने आज पत्रकारों से कहा कि– 2003 के मूल रिकॉर्ड में जिन व्यक्तियों का कोई पारिवारिक सदस्य, ब्लड रिलेशन या पारिवारिक उपस्थिति दर्ज ही नहीं थी, ऐसे नाम अब अचानक कैसे आ गए, इसकी पूरी गहराई से जांच की जाएगी। जो भी व्यक्ति पहले से यहां रहते आये हैं उनका नाम 2003 की एसआईआर की सूची में अवश्य होगा या उसके परिजनों, रिश्तेदारों की उपस्थिति का जरूर कोई ना कोई रिकॉर्ड होगा और यदि नहीं है तो उनके मूल निवास के संबंध में जांच करने के साथ उनके विरूद्ध विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के तहत नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।