क्षय रोग मुक्त बस्तर की ओर अग्रसर जगदलपुर ,50 उपचारित टीबी मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा अतिरिक्त पोषण आहार वितरित

Nov 29, 2025 - 20:17
क्षय रोग मुक्त बस्तर की ओर अग्रसर जगदलपुर   ,50 उपचारित टीबी मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा अतिरिक्त पोषण आहार वितरित
CG VARTA -

जगदलपुर, 29 नवंबर 2025/ क्षय रोग मुक्त बस्तर-क्षय रोग मुक्त छत्तीसगढ़ और अंततः क्षय रोग मुक्त भारत के महत्वाकांक्षी अभियान को गति देते हुए शनिवार को जगदलपुर शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के मार्गदर्शन में निक्षय मित्रों द्वारा दान में दिए गए अतिरिक्त पोषण आहार (फूड बास्केट) का वितरण शहर के 50 उपचारित टीबी मरीजों को किया गया।

        स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से इस फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सभी मरीजों को टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने हेतु जागरूक किया और प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती रौशन सिसोदिया, श्रीमती आशा साहू, श्रीमती जोस्टिन भवानी एवं श्रीमती पूनम सिन्हा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, नोडल अधिकारी डॉ. सी मैत्री, जिला प्रबंधक शहरी स्वास्थ्य मिशन श्री पीडी बस्तिया, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मितानिन उपस्थित थे। यह सामूहिक प्रयास दर्शाता है कि जगदलपुर क्षय रोग के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें पोषण सहायता उपचार की सफलता की कुंजी है।

जय 91 977000000 जय के एक समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो क्षेत्र के हर महत्वपूर्ण कार्य पर गहराई से नज़र रखकर सच्ची और जिम्मेदार खबरें प्रस्तुत करते हैं।